फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेंगू के लार्वा की तलाश में निकलीं टीमें, जोखिम वाले इलाकों में हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को ''हर शुक्रवार, डेंगू पर वार'' अभियान चलाया गया। टीमों ने जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों, दुकानों और आसपास की जगहों की जांच की।
विज्ञापन




इस दौरान पानी जमा होने वाले स्थानों पर डेंगू के लार्वा की तलाश की गई। सिविल सर्जन संगीता जैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कूलर, गमले और पानी की टंकियों की जांच की। पुराने टायर और कबाड़ जैसे स्थानों को भी देखा गया। जहां भी डेंगू का लार्वा मिला, उसे मौके पर ही नष्ट किया गया। लोगों को पानी जमा न होने देने और आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा और जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट अनामिका सोनी ने भी अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को डेंगू रोधी गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



बचाव और जन जागरूकता

अधिकारियों ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है। इसलिए घरों और आसपास पानी जमा न होने देना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर, पानी की टंकियों और गमलों की नियमित सफाई करने की अपील की। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें