डेराबस्सी। निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की उसके पूर्व कर्मियों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में कंपनी का मैनेजर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन भुवनेश्वर कुमार पुत्र ओम प्रकाश कांगड़ा हिमाचल निवासी हाल निवासी नजदीक अनाज मंडी ने बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में टीम मैनेजर के रूप में काम करता है। शनिवार को दिन में उनके कार्यालय के पास एक अन्य फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारी उसे कई दिनों से धमकियां दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती शाम को वह छुट्टी कर घर जा रहा थे तो उन्होंने उसे घेरकर मारपीट करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।