फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिलीवरी कंपनी का टीम लीडर सात लाख रुपये लेकर भागा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया में एक डिलीवरी कंपनी का टीम लीडर कंपनी के सात लाख 7 हजार 986 रुपये लेकर भाग गया। इसका काम डिलीवरी बॉयज से पैसे रुपये इकट्ठे करके कंपनी के खाते में जमा करवाना था। लेकिन टीम लीडर ने कैश जमा नहीं करवाया और भाग गया। जब उसके घर की जांच की तो घर पर ताला लगा था और फोन भी बंद है।
विज्ञापन

कंपनी अधिकारी मंदीप पुनिया की शिकायत पर पुलिस ने ऑपरेशन टीम लीडर पंकज किशोर पांडे निवासी एकता कॉलोनी बलौंगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है। मंदीप ने बताया कि पंकज किशोर पांडे 22 मार्च 2024 से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में बी-82 प्लॉट में डिलीवारी कंपनी में नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर से 12 नवंबर तक डिलीवरी बॉयज ने पंकज के पास 7,7986 रुपये जमा करवाए थे जो पांडे ने कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाए। कंपनी के मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि पंकज 12 नवंबर के बाद से फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें