फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब के 146 कॉलेजों के शिक्षक नोडल अधिकारी के रूप में प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त 146 कॉलेजों के शिक्षकों को नशा रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी के रूप में प्रशिक्षित किया गया। यह पहल शैक्षणिक संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 18 से 20 दिसंबर तक फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में राज्य के 23 जिलों से आए शिक्षकों के लिए एक-दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं का संचालन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पटियाला, सिविल अस्पताल मोहाली और डेटा इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (डीआईटीएसयू) के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने किया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य गुंजित कौर ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नशों और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाकर विद्यार्थियों को सही और सूचित निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला की प्रशिक्षक डॉ. तवलीन कौर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं राजिंदरा अस्पताल, पटियाला ने कहा कि यह लड़ाई केवल नशों के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त कलंक और जागरूकता की कमी के खिलाफ भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें