फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर किया मोहाली में वेरका चौक पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली फेज-6 स्थित वेरका चौक पर शिक्षकों की ज्वाइंट कमेटी की ओर से चक्का जाम किया गया। यह शिक्षक पंजाब के अलग-अलग शहरों से यहां पहुंचे थे। शिक्षकों की मांग थी कि पंजाब सरकार की तरफ से प्री-प्राइमरी अध्यापकों के लिए निकाली गई 8393 पोस्टों की परीक्षा ली जाए वहीं, परीक्षा की तारीख जल्द निकाली जाए।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि पंजाब सरकार ने इससे पहले 27 जून 2021 को इन पदों की परीक्षा लेने का ऐलान किया था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। इन सबके बावजूद शिक्षा प्रोवाइडर और शिक्षक जत्थेबंदियों ने मोहाली में शिक्षा विभाग दफ्तर के बाहर पहुंचकर मांगों को आगे रखते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि वे चाहते हैं विधानसभा चुनावों की आधार संहिता लागू होने से पहले ही पंजाब सरकार परीक्षा ले। उनकी मांग थी कि प्री-प्राइमरी शिक्षकों के 8393 पदों की परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें