फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : नंबर ब्लैकलिस्ट में डाला तो शिक्षिका से की छेड़छाड़... पीछा करते हुए स्कूल तक पहुंचा मनचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नामी सरकारी स्कूल की शिक्षिका से एक मनचले ने छेड़खानी की। वह शिक्षिका के पीछे स्कूल तक पहुंच गया। शोर मचाने पर भाग निकला। सदर कुराली थाने में शिक्षिका के पति ने केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जसप्रीत को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी जसप्रीत पहले इसी स्कूल में पढ़ता था। उसने शिक्षिका को फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। सोमवार को जसप्रीत शिक्षिका का पीछा करते हुए स्कूल में पहुंचा और पूछा कि उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में क्यों डाला। साथ ही धमकी दी कि यदि बात नहीं की तो वह मर जाएगा। इसके बाद वह जोर जबरदस्ती करने लगा तो शिक्षिका ने शोर मचा दिया। इससे घबराकर जसप्रीत फरार हो गया। शिक्षिका ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दे दी। पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़, सरकारी मुलाजिम के काम में बाधा डालने, धमकियां देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें