फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम सीमा विस्तार से टीडीआई सिटी बाहर, निवासियों का गुस्सा भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की हालिया अधिसूचना में मोहाली नगर निगम की सीमा के विस्तार से टीडीआई सिटी (सेक्टर 74ए, 92, 116, 117, 118, 119) को बाहर किए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसे गैर-न्यायसंगत बताते हुए टीडीआई सिटी और सनी बसंत की 20 रेजिडेंट एसोसिएशनों ने शनिवार को संयुक्त बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के फैसले की निंदा की गई। एसोसिएशनों ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई है। एसोसिएशनों का एक प्रतिनिधिमंडल 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात करेगा है। निवासी उनसे बहिष्करण का कारण जानना चाहते हैं और मांग करेंगे कि टीडीआई सिटी को निगम सीमा में शामिल किया जाए। सोसिएशनों ने स्पष्ट किया है कि यदि विधायक से संतोषजनक जवाब या कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तो बुधवार 29 अक्तूबर को उनके कार्यालय के सामने सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सोमवार 27 अक्तूबर तक नगर निगम को लिखित आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। यदि सरकार इस मुद्दे को हल करने में विफल रहती है, तो निवासियों ने आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी और उसके उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है, जिसके लिए पूरी टाउनशिप में पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें