फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर पर आएंगे टीबी सुरवाईजर, घर पर ही मरीजों को देंगे दवाईयां और इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। अब पंजाब को टीबीमुक्त बनाने के लिए सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत सेहत विभाग ने एक प्लान बनाया है। इसके तहत अब जहां हर समय टीबी के मरीजों को उचित इलाज दिया जाएगा। वहीं संदिग्धों पर भी नजर रखी जाएगी। इस काम में तेजी लाने के लिए सेहत विभाग ने टीबी सुपरवाइजरों को स्कूटर दिए हैं।
विज्ञापन

खरड़ के सब-डिविजनल अस्पताल (एसडीएच) में हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने टीबी सुपरवाइजर को स्कूटर देने के बाद झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत यह स्कूटर फील्ड वर्करों को दिए गए हैं ताकि वे टीबी के मरीजों तक लगातार और आसान पहुंच बना सकें। इससे राज्य में से टीबी (तपेदिक) को पूरी तरह खत्म करने में मदद मिलेगी। वहीं अब सुपरवाइजर यह आसानी से देख सकेंगे कि उसके घर या आसपास टीबी का कोई शकी मरीज तो नहीं। ऐसा मरीज मिलने पर उसे जरूरी टेस्ट करवाने के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्था में भेजा जाएगा। साथ ही यह वर्कर यकीनी बनाएंगे कि मरीज को दवा लेने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा सरकार की ओर से मरीज को मिल रही 500 रुपए की वित्तीय सहायता संबंधी भी जानकारी लेंगे ताकि वे अच्छी और पौष्टिक खुराक का सेवन कर सकें।
समागम में सेहत मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जसपाल कौर, डायरेक्टर ईएसआई डॉ. जगपाल बासी, सिविल सर्जन डॉ .मनजीत सिंह, स्टेट टीबी अफसर डॉ. जसतेज सिंह कुलार, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शिंगारा सिंह, एसएमओ डॉ. सुरिन्दर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

81 सुपरवाइजर को दिए स्कूटर, अब 215 को मिली सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बुधवार को इस संबंधी खरड़, बठिंडा और वेरका में तीन स्थानों पर समागम हुए हैं। जहां सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर (एसटीएस और एसटीएलएस) को कुल 81 स्कूटर दिए गए हैं। इनमें से खरड़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब में 24, बठिंडा में 18 और वेरका में 39 स्कूटर बांटे गए हैं। पहले 134 सुपरवाइजर के पास यह सुविधा थी जो अब बढ़कर 215 के पास हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें