फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर घर के बाहर खड़ी गाड़ी चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के नजदीकी गांव दयालपुरा में घर के बाहर खड़ी टवेरा कार चोरी हो गई। पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

दयालपुरा निवासी तरलोचन सिंह पुत्र काका सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी टवेरा कार हमेशा की तरह 9-10 अप्रैल की रात को भी अपने घर के बाहर खड़ी की थी। जब अगले दिन सुबह उठकर देखा तो घर के सामने से कार गायब थी। यह भी बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे उनके भाई गुरपाल सिंह ने आवाज सुनी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार स्टार्ट की थी। जांच अधिकारी ने बताय कि तरलोचन सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें