फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौकरी लगवाने के नाम पर ली रिश्वत, विजिलेंस भवन में तैनात सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस भवन में तैनात एक सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। थाना फेज-1 पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फेज-5 निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिपाही गुरिंदर सिंह ने उसे पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। पैसे लेने के बाद न तो उसे नौकरी दी गई और न ही वह पैसे वापस किए गए। बार-बार पैसे वापस करने की मांग करने के बावजूद गुरिंदर सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही गुरिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें