फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में टूर एंड ट्रैवल दफ्तर पर तलवारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के वधावा नगर में ए-टू-जेड टूर एंड ट्रैवल कंपनी के दफ्तर में गुरुवार देर रात 5-6 हमलावरों ने हमला कर कंपनी मालिक सोम दत्त (54) को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में पंचकूला (हरियाणा पुलिस) की महिला मुलाजिम सिंपल की ह्युंडई एक्सटर कार और दफ्तर के शीशे भी तोड़े गए। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, हालांकि एक हमलावर की स्कूटी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन


घायल सोम दत्त को पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके सिर, कान और पसलियों में गंभीर चोटें आईं और 15 टांके लगे हैं। पुलिस ने बलटाना चौकी में मामला दर्ज कर लिया है। घायल और महिला पुलिसकर्मी दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

कंपनी कर्मचारी अभिषेक ने बताया कि शाम करीब 7 बजे 7-8 युवक गाड़ी में आए, जिनके हाथों में तलवारें और डंडे थे। उन्होंने विवाद किया, लेकिन बाद में चले गए। रात करीब 10:30 बजे वे दोबारा लौटे—पांच युवक कार में और एक स्कूटी पर था। पहले उन्होंने इलाके की रेकी की फिर दफ्तर पहुंचे। बाहर खड़ी महिला पुलिसकर्मी की कार को कंपनी की गाड़ी समझकर शीशे तोड़े और जब सोम दत्त मौके पर पहुंचे तो उन पर तलवारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान कंपनी का सारा ऑफिस तोड़ दिया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हुए तो हमलावर धमकियां देकर भाग निकले। सोम दत्त ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन दफ्तर के पास नशा करने वाले युवक अक्सर देखे जाते हैं। पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें