फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट में सुषमा वैलेंसिया : घर छोड़ने को मजबूर परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगला रोड मौजूद सुषमा वैलेंसिया सोसाइटी में गहराता बिजली संकट अब बड़े पलायन का कारण बनता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि करीब 770 फ्लैट्स वाली इस सोसाइटी में से 200 से अधिक फ्लैट खाली हो चुके हैं, जबकि प्रतिदिन 4 से 5 परिवार यहां से जा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि नियमित बिजली सप्लाई न होने के कारण उन्हें महंगे जनरेटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बिजली की दर करीब 45 प्रति यूनिट पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में 20,000 किराया देने वाले परिवार का बिजली बिल ही 15,000 तक पहुंच रहा है। बिल्डर स्टाफ के वेतन न मिलने के कारण काम छोड़कर जाने से हाता और बिगड़ गए हैं। सोसाइटी में न सुरक्षा व्यवस्था है और न ही पानी-बिजली की नियमित आपूर्ति है। जनरेटर से भी केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लिफ्ट बंद रहती हैं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निवासियों ने बताया कि स्थायी बिजली कनेक्शन के लिए संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच सोसाइटी के लोग अब खुद संगठित होकर समाधान की दिशा में कदम उठा रहे हैं।




हमने निवासियों की कमेटी बनाकर अपनी समस्याएं उठाई हैं और दो दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पहुंचे थे, जहां समाधान का आश्वासन मिला है। - राजीव शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन





जल्द ही रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन बनाकर उसे रजिस्टर्ड किया जाएगा, ताकि सोसाइटी का प्रबंधन खुद संभाल सकें। -अमन, स्थानीय निवासी




हमने दस हजारु रुपये प्रति फ्लैट इकट्ठा कर जनरेटर चलाया, लेकिन अब रोजाना 1.8 लाख का डीजल खर्च हो रहा है, फिर भी 10-12 घंटे ही बिजली मिल रही है। - मनोज कुमार, स्थानीय निवासी




लिफ्ट बंद रहने से बुजुर्गों को सीढ़ियों से लाना-ले जाना पड़ता है, कई बार मरीजों को उठाकर नीचे लाना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। -साहिल, स्थानीय निवासी





बिल्डर पक्ष ने साधी चुप्पी
इस मामले में जब बिल्डर पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बिल्डर प्रतीक मित्तल, भारत मित्तल और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें