मोहाली। यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा सुरवीन गिल ने पंजाब गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उसने अंडर-21 शूटिंग के मुकाबले में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है।