मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में जल्द ही एक केंद्रीय भंडार शुरू किया जाएगा। यह पंजाब का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां मरीजों को एक ही स्थान पर दवाएं और सर्जिकल सामग्री रियायती दरों पर मिलेंगी। इस केंद्रीय भंडार में सामान्य दवाओं के साथ सर्जरी में उपयोग होने वाली दवाएं और सर्जिकल सामग्री उपलब्ध होंगी। हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी, थायरॉयड, अस्थमा और संक्रमण रोधी दवाएं भी मिलेंगी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट अमित अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं और मेडिकल सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इससे इलाज का खर्च कम होगा और समय की भी बचत होगी। मरीजों को इंजेक्शन, ड्रेसिंग सामग्री, टांके, कैनुला और सिरिंज जैसे जरूरी सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यह सुविधा शुरू करने वाला फेज-6 सिविल अस्पताल पंजाब का पहला सरकारी अस्पताल होगा। वर्तमान में केंद्रीय भंडार शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संवाद
ये सामग्री रहेगी उपलब्ध
केंद्रीय भंडार में हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की दवाएं उपलब्ध होंगी। किडनी, थायरॉयड, अस्थमा और संक्रमण रोधी दवाएं भी मिलेंगी। सामान्य बीमारियों की दवाएं और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी यहां उपलब्ध रहेंगी। ड्रेसिंग सामग्री, सिरिंज, कैनुला और टांके सहित अन्य मेडिकल उपभोज्य सामग्री भी एक ही जगह मिलेगी।