फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश से बढ़ा डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लगातार बारिश से जिले में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और रोकथाम अभियान तेज किया है। हर शुक्रवार, डेंगू ते वार अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमों ने संभावित स्थानों का निरीक्षण कर लार्वा नष्ट किए। लोगों को पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया गया। सिविल सर्जन संगीता जैन ने कूलर, गमले और टंकियों को सप्ताह में एक बार खाली कर साफ करने की अपील की। जिला महामारी विशेषज्ञ अनामिका सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को डेंगू के लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया। तेज बुखार, सिर दर्द या चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और उपचार निशुल्क उपलब्ध है। सहायता के लिए हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें