खरड़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रिंस धालीवाल ने कहा कि आप सरकार जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार जीरो टालरेंस नीति के तहत नशे और रिश्वतखोरी के खिलाफ काम कर रही है। जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार ने विभिन्न सूचनाएं देने के लिए नंबर जारी किए हैं, उसी तरह आम लोगों को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए। जहां भी नशा तस्करी या रिश्वतखोरी का कोई मामला सामने आए, तो तुरंत सरकार द्वारा दिए गए नंबरों पर सूचना देनी चाहिए। लोग इस बात पर भी बहुत खुशी जाहिर कर रहे हैं कि सरकार कितने ही मां-बेटों को मरने से और कितने ही घरों को बर्बाद होने से बचाने का काम कर रही है। रिश्वतखोरी और नशाखोरी हमारे आस-पास से ही शुरू होती है, इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें भी इस नेक काम में सरकार की मदद करनी चाहिए।