फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जनता कॉलोनी वार्ड-15 में गंदे पानी की सप्लाई, लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी वार्ड नंबर-15 नयागांव में एक बार फिर गंदा पानी सप्लाई के साथ आया। यह गंदे पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से बीमार हो रहे हैं। वार्ड के काफी एरिया में पहले तो पानी ही नहीं आता अगर आता भी है तो वह गंदा आता है जिसका कोई फायदा नहीं। लोगों ने रविवार को वार्ड नंबर 15 में संदीप कुमार कांगड़ा की अगुवाई में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर जल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनता कॉलोनी निवासियों ने कहा है लोगों की प्रशासन से अपील अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में सभी लोग मिलकर चक्का जाम करेंगे और बड़े लेवल पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कई बार दे चुके शिकायत, कोई समाधान नहीं
इस मौके पर सोना, अंजू, मालती, मोनिका, बबीता, गुड्डी, दीपचंद, पप्पू, बटन देवी, मोंटी, अजय, अवधेश, राज, गीता, संदीप, संजू, शांति, नेहा, सीता, इंदु, राजकुमार, कपिल, साहिल, इशु के अलावा अन्य लोगों ने कहा जब इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन करते हैं तो बह फोन ही नहीं उठाते हैं। अगर फोन उठा भी लेते हैं तो बोलते हैं जो पानी की टंकी पर लाइनमैन है उनसे मिले। लाइनमैन से मिलते हैं तो वह बोलता है अभी पानी के ट्यूबवेल की मोटर को पूरी वोल्टेज नहीं मिल रही जिस कारण पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही। जल विभाग के अधिकारियों को लोग पहले भी कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें