फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिन में खिली धूप, रात को धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोकी, बढ़ी वाहन चालकों की दिक्कत, दृश्यता जीरो के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शुक्रवार की रात से ही जबरदस्त धुंध छाई हुई थी और दृश्यता जीरो के करीब होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में बड़ी दिक्कत हुई। शनिवार को भी सुबह के समय घनी धुंध छाई रही और करीब साढ़े 11 बजे सूरज नजर आया और इसके बाद अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली और लोग अपने घरों के बाहर और नजदीकी पार्कों में धूप सेकने के लिए पहुंचे। सुबह के समय शहर की एयरपोर्ट रोड और चंडीगढ़ से मोहाली की ओर जाने वाली सड़कों पर जबरदस्त धुंध थी, जिसका असर काफी समय तक रहा। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे धूप खिलने के बाद शाम करीब चार बजे तक रही। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। धूप के खिलने के कारण मोहाली के पार्कों में काफी रौनक हो गई। शुक्रवार तो सुबह का छह बजे का तापमान 10 सेल्सियस डिग्री रहा तो वहीं, शाम के सात बजे का अधिकतम तापमान 19 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें