पंजाब के मोहाली में एक बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था तभी पार्किंग की जगह धंस गई। घटना में नौ से 10 बाइक और एक- दो कारों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
विज्ञापन
मोहाली के डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि कोई चोट की सूचना नहीं दी गई है। जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।