फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से चल रहा था तलाक का केस, फंदा लगाकर जान दे दी

Sat, 04 Jun 2016 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
आईटी कंपनी की कर्मचारी थी। साल पहले शादी हुई थी और पति से तलाक का केस चल रहा था। फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान साक्षी (26) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।  मृतका के भाई मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी एक साल पहले पंचकूला निवासी नवीन से हुई थी। विवाह के तीन-चार दिन बाद ही दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। दोनों का तलाक का अदालत में केस भी चल रहा है। मोहित ने बताया कि उसकी बहन ने करीब पांच महीने पहले सेक्टर-91 में किराये पर मकान लिया था। वह फेज-8 स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसने बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन से मिलने गया था। इस दौरान जब उसने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए, जहां उसकी बहन साक्षी फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पर थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार को परिवार के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें