फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वार्षिक खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने दौड़ में दिखाया दम

विज्ञापन
सरकार कॉलेज में दौड़ लगाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 में स्थित शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह (शौर्य चक्र) सरकारी कॉलेज में 39वें वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन हलका विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लड़कियों ने दस मीटर की दौड़ से की। इसके बाद लड़कों ने सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हलका विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जितनी शिक्षा जरूरी है उतना ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए खेलों का भी महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा निसंदेह विद्यार्थी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भागीदारी भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें