मोहाली। 108 एंबुलेंस सेवा ने गवर्नमेंट हाईस्कूल दाऊं में फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यशाला में 60 छात्रों ने भाग लिया और उन्हें आपातकालीन स्थिति में मदद करने के लिए जरूरी जीवन रक्षक कौशल सिखाया गया।
इस सत्र का नेतृत्व ट्रेनर डॉ. नेहा मंडल ने किया और क्लस्टर लीडर जसविंदर सिंह, प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी, अध्यापिका कंवलजीत कौर, अमनदीप कौर और अन्य कर्मचारी ने उनका साथ दिया। छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और जीवन बचाने की तकनीक सिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें आपातस्थिति में सही और तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार करना था। प्रोजेक्ट हेड मनीष बत्रा ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य सिर्फ इमरजेंसी सेवा देना नहीं बल्कि छात्रों को सशक्त बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम हर किसी को जीवन बचाने के लिए तैयार करते हैं।’