नयागांव। सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव टांडा करोरा के विद्यार्थियों ने सेंटर और ब्लॉक स्तर के खेलों में भाग लिया। कई वच्चों ने स्वर्ण पदक और रजत पदक जीते और गांव और इलाके का नाम रोशन किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने दौड़ में स्वर्ण पदक और शतरंज में स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, शतरंज आदि खेल प्रतियोगिताओं में यहां के विद्यार्थियों ने 16 मेडल जीते। इनें 6 गोल्ड और 10 सिल्वर मेडल हैं। लड़कियों की कबड्डी की टीम दोनों जगह सेंटर और ब्लॉक में फर्स्ट रही।
सेंटर स्कूल के प्रमुख नदितिवाड़ी ने बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल के खेल शिक्षक गुरनाम सिंह के प्रयासों की सराहना की। जो बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल समय के बाद भी बच्चों को खेलों के लिए तैयारी करवाते रहे।
ग्राम युवा क्लब के अध्यक्ष सतनाम सिंह टांडा ने कहा कि खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हर संभव मदद की जाएगी। जैसे कि खेल उपकरण, उनके आहार का ध्यान रखना आदि ताकि बच्चे भविष्य में और अधिक अच्छा खेलकर और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकें।