एसडीएम खरड़ दफतर के गेट समक्ष प्रदर्शनकारियों को धरना खत्म करने के लिए बोलते नायब तहसीलदार पुनी?
- फोटो : MOHALI
खरड़। हिंदू कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कुलदीप सिंह व तहसील सचिव बलबीर सिंह मुसाफिर के नेतृत्व में डीजल तथा पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सोमवार को पीएम व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका गया।
कीमतों को बढ़ाने के विरोध में एसडीएम दफ्तर गेट के बाहर सड़क पर रोष रैली निकाली गई। इस दौरान आशा राणा जनरल सचिव जनवादी स्त्री सभा पंजाब, योग राज, दिनेश प्रसाद, सोहन सिंह, परमजीत सिंह, हरनाम सिंह ने कहा कि 21 दिनों से डीजल तथा पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुप रहकर सरकार की लूट का शिकार होने की बजाय इस धक्केशाही के खिलाफ संघर्ष करें।
नायब तहसीलदार पुनीत बंसल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील की। इस अवसर पर थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे।