फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन का अल्टीमेटम दे नगर काउंसिल कुराली के मुलाजिमों ने वापस ली हड़ताल

विज्ञापन
कुराली के गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हड़ताल वापस लेने की घोषणा करते नगर काउंसिल के मु? - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। जून का वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर गए नगर काउंसिल के ठेके पर रखे मुलाजिमों के कारण शहर में गंदगी बढ़ने पर गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मुलाजिमों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
विज्ञापन

वर्कर्स शाखा की ढील के कारण ठेका मुलाजिमों को जून का वेतन जारी न होने पर यूनियन ने हड़ताल शुरू की थी। किसी भी पार्षद और अधिकारी ने हड़ताल को खुलवाने तथा रोके गए वेतन के मामले को हल करवाने की कोशिश नहीं की। शहरवासियों की समस्या को देखते हुए राणा जसवीर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए गण्यमान्य व्यक्तियों जसविंद्र सिंह गोल्डी, राकेश कालिया, कमलजीत चावला और प्रदीप रूढा ने काउंसिल के ईओ गुरदीप सिंह और यूनियन पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर शहरवासियों की समस्या को समझने की अपील की। राणा जसवीर सिंह और अन्य ने मुलाजिमों को भरोसा दिया कि यदि वेतन नहीं मिला तो वे भी उनके साथ विरोध करेंगे। यूनियन पदाधिकारी अविनाश चंद्र, शिव कुमार, राजेश कुमार, राज कुमार ने कहा कि यदि दो दिन में वेतन नहीं मिला तो पूर्ण तौर पर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
ईओ गुरदीप सिंह ने कहा कि मुलाजिमों के वेतन के बिल तैयार कर दिए हैं। बिलों पर एसओ के हस्ताक्षर करवाने के लिए एक कर्मचारी को होशियारपुर भेजा गया है। यदि एसओ हस्ताक्षर कर दें तो शुक्रवार को मुलाजिमों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें