फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में विभाग ने नहीं ली सुध तो युवाओं ने रेलवे अंडरब्रिज से निकाला बारिश का पानी

विज्ञापन
लालड़ू में रेलवे अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी निकलवाते युवा। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर स्थित लालड़ू रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरब्रिज में बारिश का पानी आखिर युवाओं ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया। रेलवे विभाग की अनदेखी के कारण अंडरब्रिज में भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया था। विभाग ने सुध नहीं ली तो गांव के युवाओं ने खुद ही ब्रिज से पानी निकालने की कमान संभाली, जिसके बाद आवाजही शुरू हो गई। इसके लिए लोगों ने युवाओं की तारीफ की।
विज्ञापन

उमेश (लक्की), किरणपाल, जगविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, विशू, कुलवंत सिंह सभी निवासी गांव डैहर, अशोक राणा, जसपाल राणा, मोहित सिंह निवासी गांव लालड़ू ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से अंडरब्रिज तालाब बना हुआ था। करीब आधा दर्जन गांवों के लोग काफी परेशान थे। राहगीरों खास कर स्कूली बच्चे जान खतरे में डाल कर रेलवे लाइन पार करने को मजबूर थे। हालांकि विभाग ने पानी की निकासी के लिए इंजन तो रखा हुआ था, लेकिन वह खराब था। ग्रामीणों ने विभाग को सूचित भी किया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवाओं ने खुद इंजन ठीक करवाया और तेल डलवाकर अंडरब्रिज से पानी को निकाला। पानी को निकालने के लिए एक ट्रैक्टर को भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें