फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में रुका काम, मुलाजिम रहे हड़ताल पर, ये रहा कारण

Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान/रमसा दफ्तरी मुलाजिम भी संघर्ष की राह पर आ गए हैं। मुलाजिमों ने शुक्रवार को कलमछोड़ हड़ताल की। साथ ही काम बंद कर डीजीएसई दफ्तर के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। इससे विभाग का सारा काम रुक गया। वहीं, विभिन्न जगह से आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोगों को निराश होकर ही वापस जाना पड़ा। मुलाजिमों का कहना था वह 12 सालों से विभाग में काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें रेगुलर नहीं कर रही है। इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि मुलाजिमों की कई बार शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा और सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की है। दोनों ने मीटिंग में उन्हें रेगुलर करने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी नहीं की। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को यूनियन की सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात हुई थी। मीटिंग में भी नोटिफिकेशन जारी करने की बात कहीं गई थी। लेकिन फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। यूनियन के राज्य प्रधान इमरान भट्टी, सूबा प्रेस सचिव रजिंदर सिंह, उप प्रधान आशीष जुलाहा व मोहाली के जिला प्रधान जगमोहन सिंह ने बताया कि दस अगस्त को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया तो संघर्ष और तेज होगा। मुुलाजिम उस जगह पर 13 अगस्त को गुलामी तोड़ रैली करेंगे। जहां पर सीएम स्वतंत्रता समारोह में आने वाले होंगे। इसके साथ ही अनिश्तिकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें