फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल : डोर टू डोर कर्मचारी नहीं उठा रहे कूड़ा, धरना देकर लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम में काम करते सफाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह से बंद रखा। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेता पवन गोडियाल ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक यह काम बंद रहेगा। गोडियाल ने कहा कि निगम कमिश्नर द्वारा उनके साथ की जा रही धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अगर 5 मई तक उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। निगम के कमिश्नर को सफाई व कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों द्वारा दी गई धमकी के बाद नगर निगम में माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। नगर निगम में दो अलग-अलग यूनियनें पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन अलग-अलग काम रही है। इनमें से फेडरेशन ने हड़ताल शुरू कर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद कर दिया गया है। दूसरी और सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन शहर में लगातार सफाई का काम कर रही है।
खरड़ व आसपास के इलाके में भी काम पूरी तरह है ठप
नगर निगम मोहाली में कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का असर खरड़ व इसके आसपास के इलाकों में भी दिखने को मिला है। सेक्टर-125 स्थित न्यू सन्नी इनक्लेव में कूड़ा उठाने का काम निजी ठेकेदार द्वारा किया जाता है। हड़ताल के दौरान इलाके का काम भी बंद पड़ा है। लोगों का कहना है कि कूड़ा न उठने से उनके घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। बारिश के मौसम में दिक्कत आ रही है। कई लोग मजबूरन रात के समय खुद कूड़ा फेंकने के लिए मोहाली जा रहे हैं। दूसरी और एरोसिटी में भी कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से बंद है। एरोसिटी में कूड़ा उठाने का काम नगर निगम के सफाई कर्मचारी व मजदूर फेडरेशन के नेता पवन गोडियाल ने ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें