फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़कों के किनारे रेहड़ियों, दुकानों के बाहर रखे सामान से लगता है जाम, निकलना हो जाता है मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में ट्रिब्यून कॉलोनी से लेकर हरमिलाप नगर रेलवे फाटक तक लगी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। देर शाम रेहड़ियां इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि बाजार में वाहन चालकों और लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है। बहुत से दुकानदारों द्वारा भी अपना सामान दुकान के बाहर सड़क पर ही रख दिया जाता है, इस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार सड़क पर लंबा जाम भी लग जाता है। वहां से गुजरने वाले रामू मौर्य, सुरेंद्र कुमार, कुलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वह प्रतिदिन इसी सड़क से आवागमन करते हैं। दिन के समय तो हालात कुछ ठीक होते हैं लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, यहां पर रेहड़ियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या होने लगती है। नगर परिषद की टीम यहां पर कोई ठोस करवाई नहीं करती है। उन्होंने बताया कि दो-तीन माह पहले नगर परिषद ने यहां पर कार्रवाई कर कुछ रेहड़ियों को उठा लिया था, लेकिन अगले दिन फिर वही रेहड़ियां इस मार्केट में सज गई। नगर परिषद अधिकारियों को इस समस्या का कोई स्थाई समाधान ढूंढना चाहिए।


अवैध कब्जे हटाने के लिए हम लगातार ड्राइव चलाते रहते हैं। ट्रिब्यून कॉलोनी से लेकर हरमिलाप नगर रेलवे फाटक तक अगर कोई ऐसे अवैध कब्जे की समस्या है तो उसे सोमवार को टीम भेज कर हटवा दिया जाएगा। - प्रमिला चौहान, सुपरिंटेंडेंट, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें