फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, सड़कों पर पसरा रहता अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव इलाके में इस बरसात के मौसम में सड़कों का तो वैसे ही बुरा हाल है। इसके अलावा मेन सड़कों पर अंदर की गलियों में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाली जिस भी कंपनी को ठेका दिया है उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। गलियों में अंधेरा होने की वजह से लगातार इलाके में वारदातें बढ़ रही हैं, खासकर चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही है। नयागांव के स्थानीय निवासी सुरेश यादव ने बताया कि जिस कंपनी को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए लाखों का ठेका दिया है उसी कंपनी को स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग का भी ठेका दिया है लेकिन समय पर रिपेयरिंग नहीं होने से एरिया में हर जगह अंधेरा पसरा रहता है। जो कंपनी समय पर अपना काम नहीं कर सकती है ऐसी कंपनी को ठेका देना सरकारी पैसे का नुकसान करना है। अभी तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी लाइट ठीक नहीं
शिकायत करते हैं लेकिन समय पर स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं होती है। पूरे नयागांव इलाके में सिर्फ एक-दो ही कर्मचारी है। वह कितनी लाइट ठीक करेंगे, कंपनी को कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। नाडा रोड से आर्य फार्म तक की स्ट्रीट लाइट भी काफी समय से खराब पड़ी है। ऐसी कंपनी को ठेका देना ही क्यों जो समय पर काम न कर सके। - सुनील कुमार निवासी नयागांव
दुर्घटना होने का अंदेशा
इससे लगातार दुर्घटना होने अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अंधेरे के कारण सड़कों पर गड्ढे दिखाई नहीं देते है जिससे कोई बडा हादसा हो सकता है। क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं। वहीं, जो चालू हैं, उनमें खामी है। रात में लाइट अपने आप बंद और चालू होती रहती हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।- सचिन जिंदल निवासी नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें