फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बरसात से पहले आंधी, पांच घंटे बिजली बंद, स्कूल-दफ्तर जाने वाले हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार को सुबह शहर में आई आंधी के चलते कई जगह पर पेड़ गिरे। अधिकतर इलाकों में बिजली की तार में शॉट सर्किट हुआ, इस कारण सुबह करीब छह बजे ही बिजली चली गई जो करीब 11 बजे आई। सुबह करीब पौने आठ बजे से बारिश शुरू हुई। इस दौरान अंधेरा छाने से वाहनों को लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। करीब 11 बजे तक बारिश जारी रही। 10 बजे बारिश कम होने पर बिजलीकर्मी लाइन ठीक करने उतरे। कई इलाकों में बिजली कर्मचारी छह बजे तक काम करने में लगे रहे।
विज्ञापन

अनाज मंडी खरड़ में अधिकतर धान शेड के नीचे स्टोर है। करीब 15 फीसदी धान खुले में पड़ा है, लेकिन आढ़तियों ने उसे संभाल लिया। मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा मंडी में हर प्रकार की व्यवस्था मुकम्मल होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सोमवार सुबह हुई बरसात के बाद वहां शेड से बाहर पड़ी फसल बरसात के कारण भीग गई।

निगम द्वारा शहर में पेड़ों की प्रूनिंग का काम तो करवाया जा रहा है लेकिन ज्यादा बड़े पेड़ों को काटने की मंजूरी न मिलने के कारण कई बार पेड़ गिरते हैं। गनीमत रही कि आज कोई पेड़ नहीं गिरा।
विज्ञापन



सर्विस रोड पर भरा पानी

बारिश के कारण रिहायशी क्षेत्रों आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। कई स्थानों पर सर्विस रोड पर पानी भर गया। इस कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। लोगों ने प्रशासन से रोड गलियों की सफाई करवाने की मांग की गई, ताकि पानी कहीं न भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें