फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने हेरोइन सप्लाई करने जा रहा तस्कर दबोचा, 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक नशा तस्कर को 25 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह किंदा निवासी गुमटी जिला बरनाला के रूप में हुई है। आरोपी पर नशा तसकरी के आरोप में फेज-4 स्थित एसटीएफ के थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर वहां से पूछताछ के लिए 10 जून तक रिमांड पर ले लिया गया है। हालांकि एसटीएफ की आरोपी के बारे में जानकारी हुटा रही है कि वह हेरोइन कहां से लाता था और कहां सप्लाई करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार में नशा तस्करी के लिए इलाके में आ रहा है। वह ट्राइसिटी में सक्रिय है और सोहाना के इलाके में सप्लाई करने जा रहा है। इस पर एसटीएफ ने उससे 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कोरोना काल में इलाके में नशा तस्करी और अन्य आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें