फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना फेज-11 को मिला करोड़ों की लागत से बनी नई इमारत का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शुक्रवार को थाना फेज-11 को नई अति आधुनिक इमारत की सौगात मिली। वहीं, सांझ केंद्र में नए ‘सांझ शक्ति हेल्प डेस्क’ समेत कई प्रतिष्ठित प्रोजेक्टों का उद्घाटन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को पुलिस सहायता मिल पाए, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर डीजीपी के साथ पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीपीएचसी) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमके तिवाड़ी आईपीएस भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों के लिए पंजाब पुलिस की सांझ शक्ति हेल्पडेस्क पर 181 गैर इमरजेंसी हेल्पलाइन की शुरूआत की थी। वहीं, डीजीपी रूरल ने सीसीटीवी प्रोजेक्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों पर अपराध की पहचान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से 154 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन प्रोजेक्टों के उद्घाटन पर डीजीपी गुप्ता ने उन 14 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। जिन्होंने पंजाब पुलिस महिला मित्र (पीपीएम) पोर्टल पर अधिक से अधिक शिकायतें दर्ज की हैं। उन्होंने इस दौरान सात पुलिस मुलाजिमों के बच्चों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने खेल और शैक्षिक क्षेत्र में नाम कमाया है और इसके साथ ही उन्होंने सहायक स्टाफ को सम्मानित किया।
थाने में मिलेंगी यह सुविधाएं
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने दो करोड़ रुपये से एक एकड़ जमीन में स्थापित नए थाने की इमारत का दौरा करते हुए कहा कि इस दो मंजिला थाने में पहली मंजिल पर एसएचओ रूम, मुंशी कक्ष, लॉकअप, आर्मरी, मालखाना और आम लोगों के लिए वेटिंग एरिया है। जबकि पहली मंजिल पर डाइनिंग/रसोई की सुविधा के अलावा एनजीओज के बैरक समेत आईओज के कमरे और रिहायशी क्षेत्र भी हैं। उन्होंने नए बने पुलिस थानों के लिए वॉटर कूलर, वॉटर फ़िल्टर,रेफ्रिजरेटर आदि जरूरी चीजें भी दीं।
विज्ञापन

संदिग्धों की पहचान के लिए बनाया सॉफ्टवेयर
डीजीपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर किरायेदार की पहचान और संदिग्ध की पहचान के लिए एक नवीनतम और आधुनिक सॉफ्टवेयर लांच करने के लिए मोहाली पुलिस की सराहना की। उन्होंने एसएसपी सतिंदर सिंह को इसे लागू करने के लिए कहा है। जिससे यहां किराये पर रहने वाले लोग अपने नाम आसानी से पंजीकरण करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें