जीरकपुर। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रीतीश नरूला की शानदार प्रस्तुति ने रविवार को दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नरूला ने राजनेताओं पर भी व्यंग्य किया। उनकी हाजिर जवाबी और चुटकुले सुनकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो गए। एक कंपनी के प्रमोशन कार्यक्रम में जीरकपुर पहुंचे प्रीतीश नरूला एक अलग ही अंदाज में नजर आए। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में कंपनी की निदेशक प्रियंका बेदी और राहुल अरोड़ा ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता बताई।