फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पलक शुक्ला और पूर्वा धनश्री बिस्वाल बेस्ट मूटर ऑफ द ईयर से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-68 में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल) में रविवार को 17वीं लेडेन-सारिन अंतरराष्ट्रीय वायु कानून मूट कोर्ट प्रतियोगिता के राष्ट्रीय दौर का आयोजन हुआ। इस मौके पर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की दो छात्राओं पलक शुक्ला और पूर्वा धनश्री बिस्वाल को बेस्ट मूटर ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता छात्राओं को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई। आयोजन में उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सारिन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एसएस सोधी ने की। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी ने विमानन उद्योग की बढ़ती संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते हवाई यातायात और तकनीक के साथ युवा वकीलों के लिए इस क्षेत्र में कॅरिअर के बेहतरीन अवसर हैं। न्यायमूर्ति बाहरी ने कहा कि देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों को सामाजिक और कानूनी संबल की सख्त जरूरत है। उन्होंने कानूनी साक्षरता और सहायता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वकालत मेरा जुनून था, लेकिन अगर मैं वकील न होती, तो निश्चित रूप से सेना का हिस्सा होती।
विज्ञापन


विजेता नामीबिया जाने की तैयारी करेंगे
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों के बाद परिणामों की घोषणा फाउंडेशन के महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता एमएल सारिन ने की। देशभर की 20 टीमों में से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली और पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता ने राष्ट्रीय दौर में जीत हासिल की। ये दोनों टीमें अब 17 से 19 अप्रैल 2026 तक नामीबिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें