फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिया धरना फिर रेवन्यू मंत्री से मिले अस्टाम वेंडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से लागू की गई ई-स्टांप प्रणाली के विरोध में सोमवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला स्टांप वेंडर्स यूनियन की ओर धरना दिया गया। धरने के बाद यूनियन की ओर से अमरजीत रतन की अगुवाई में पंजाब के रेवेन्यू मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मांग पत्र सौंपा। मंत्री इस दौरान जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पहुंचे हुए थे। इस मौके पर वेंडर्स का कहना था कि राज्य सरकार की ओर से लागू की गई ई-स्टांप प्रणाली के कारण पंजाब के हजारों स्टांप वेंडर्स और उनके परिवारों को बेरोजगार कर दिया गया है। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने मंत्री को बताया कि सरकारी खजाना दफ्तरों में पहले की सरकारों की ओर से अरबों रुपये के स्टांप नासिक से छपवाए हुए हैं। कागजी स्टांप से पंजाब के खजाना दफ्तर भरे पड़े हैं। उनकी मांग है कि इन स्टांप पेपरों को बेचने की मंजूरी स्टांप वेंडरों को दी जाए ताकि पंजाब सरकार के रेवेन्यू को भी फायदा हो सके। इसके साथ ही लाखों रुपये से छपवाए गए स्टांप का भी नुकसान न हो। अगर ऐसा न हुआ तो पंजाब के 80 प्रतिशत स्टांप वेंडर्स बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें