फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल के स्टाफ पर मरीज की पत्नी से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित एक नामी निजी अस्पताल के स्टाफ पर मरीज की पत्नी को कमरे में बंद कर उससे मारपीट करने समेत कई आरोप लगे हैं। अस्पताल की महिला व सिक्योरिटी स्टाफ पर विभिन्न धाराओं के तहत मटौर थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 342 व 354 ए लगाई है। आरोपियों में रुपिंदर कौर, जसवीर व अन्य अज्ञात सिक्योरिटी स्टाफ शामिल है। एसआई जसबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
पुलिस को दी शिकायत में मुक्तसर निवासी महिला ने बताया कि उनके पति की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। एक साल से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। छह लाख 20 हजार रुपये में उनका पैकेज तय हुआ था। महिला का कहना है कि पांच लाख रुपये उन्होंने एडवांस अस्पताल में जमा करवा रखे थे। इसी बीच सोमवार को जब मरीज को डिस्चार्ज करना था तो वह अस्पताल के एडमिन स्टाफ से मिलने गई थी। महिला का कहना कि कोविड की वजह से रहते पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया था। ऐसे में अस्पताल के स्टाफ से रिक्वेस्ट करने गई थी कि वह पैसे नहीं दे सकती है। उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में उन्हें राहत दी जाए। इस पर अस्पताल के स्टाफ ने गलत बर्ताव किया व सिक्योरिटी स्टाफ को बुला लिया। इसके साथ ही उनका पर्स आदि चेक किया गया। बाद में कमरे में बंद कर दिया व धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें