फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीसी ने आम आदमी क्लीनिक का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में चल रहे आम आदमी क्लीनिक की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से डीसी आशिका जैन ने मंगलवार को फेज-5 के आम आदमी क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने क्लीनिक में मौजूद स्टाफ से मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मेडिकल चेकअप और जरूरत पड़ने पर लैब टेस्ट के सुझाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. गिरीश डोगरा के पास से आम आदमी क्लीनिक में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेडिकल जांच, दवा सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक का उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समय जिले में ऐसे 34 क्लीनिक लोगों को मुफ्त इलाज, दवा और जांच उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर क्लीनिक प्रभारी डॉ. पारूल गुगलानी, फार्मेसी ऑफिसर रूपिंदर कौर और क्लीनिकल असिस्टेंट प्रवीण कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें