डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सेठी ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई पाल चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेठी ढाबा के सामने कार पेड़ से टकरा गई है। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और घायल चालक को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया। जब कार चालक देवीनगर गांव स्थित सेठी ढाबा के सामने पहुंचा तो उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई थी और पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।