फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मोहाली जिला इकाई की विशेष बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मोहाली जिला इकाई की विशेष बैठक फेज-11 थाना परिसर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान एवं प्रदेश महासचिव महिंदर सिंह इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त) ने की। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के साथ उनके अधिकारों और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की नीतियों और कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान और राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन से जुड़े सदस्य सोच-समझकर अपना फैसला लेंगे। भविष्य में उसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन दिया जाएगा, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों की पैरवी करेगी तथा उनके अधिकारों के लिए काम करेगी। बैठक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें