कुराली। ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में चार साहिबजादों की शहादत, वीरता और अटूट विश्वास को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल की एनएसएस इकाई ने लंगर सेवा की। इसमें स्टूडेंट्स ने निस्वार्थ सेवा और समानता का संदेश दिया। सभा में को-आर्डिनेटर दीपू ने साहिबजादों के ऐतिहासिक बलिदान की जानकारी दी। संस्था के प्रबंधक मानव सिंगला और नीलम सिंगला ने कहा कि साहिबजादों की शहादत इतिहास में बेमिसाल है।