फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब खत्री सभा ने आयोजित किया सेमीनार, मनुष्य को अधिकारों के प्रति किए जाएंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब खत्री सभा ने मंगलवार को मनुष्य अधिकार जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया। इस अवसर पर पंजाब मानवाधिकार आयोग और चंडीगढ़ के सदस्य डॉ. जतिंदर सिंह शांति (पद्म श्री पुरस्कार विजेता) विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और यह मुहिम पंजाब के सभी जिलों में चलायी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. शांति ने बताया कि किसी भी अस्पताल को मृतक व्यक्ति का शव देने से इंकार नहीं करना चाहिए और हर अस्पताल में मुर्दाघर का होना जरूरी है। शव को घर ले जाने के लिए शीशे वाली गाड़ियां नि:शुल्क उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी रिहायशी सोसाइटी में पानी, सीवरेज, सड़क और सफाई जैसी सुविधाओं की कमी है, तो वहां रहने वाले लोग मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आयोग द्वारा नोटिस का जवाब न देने पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के 23 जिलों में कोर ग्रुप बनाए जा रहे हैं, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों के सदस्य शामिल होंगे और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगें। इस अवसर पर पंजाब खत्री सभा के प्रधान विनोद कपूर, उप-प्रधान धरमिंदर सिंह भाटिया, समाजसेवक वरिंदरपाल सिंह मान, रोटरी क्लब के हरप्रीत सिंह रेखी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें