नयागांव। पंजाब में राज्य सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि अब कुत्ते के काटने जैसी आपात स्थिति में भी लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में महंगी फीस नहीं चुकानी पड़ेगी और न ही बड़े सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अब जल्द ही नयागांव इलाके में खुले मोहल्ला क्लीनिकों में अब एंटी रेबीज इंजेक्शन पूरी तरह मुफ्त लगाया जाएगा। इलाज हर नागरिक का हक है, अब तक यह सुविधा केवल जिला या उपमंडल स्तर के अस्पतालों में सीमित थी। अब मोहल्ला क्लीनिकों को इस स्तर तक मजबूत किया जा रहा है कि वहां इमरजेंसी जैसे हालात का भी इलाज संभव हो सके।