मोहाली। गांव दांऊ शीतला माता एनक्लेव निवासी ऋषभ ने बलौंगी पुलिस को सूचना दी है कि किसी ने घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि रात को अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन जब सुबह देखा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दो युवकों ने उनकी बाइक चुराई है।