फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वैवाहिक विवाद में फौजी की थाने में निर्वस्त्र कर पिटाई, चंडीगढ़ के डीजीपी को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वैवाहिक विवाद के चलते चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सीनियर कांस्टेबल पत्नी के इशारे पर फौजी को थाने लाकर निर्वस्त्र कर पिटाई करने और वीडियो बनाने से जुड़े आरोपों का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने फौजी की याचिका पर चंडीगढ़ के डीजीपी समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही थाने की सीसीटीवी फुटेज भी संरक्षित करने का निर्देश दिया है।हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर फौजी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में सीनियर कांस्टेबल है। 12 नवंबर, 2023 को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-11 थाने में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। थाने में निर्वस्त्र कर उसका उत्पीड़न किया गया और इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई गई। याची को धमकी दी गई कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

याची ने इस पूरे मामले के बारे में अपने कमांडिंग ऑफिसर को बताया और उन्होंने इस मामले को चंडीगढ़ के डीजीपी व आईजी को भेज दिया। याची ने बताया कि इस मामले की जांच अब पुलिस की ओर से उसी थाने को सौंप दी गई है, जहां याची का उत्पीड़न हुआ था। याची ने कहा कि कैसे उस थाने को जांच सौंपी जा सकती है जिसके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी स्तर से नीचे का न हो। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी करने की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही डीजीपी समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें