फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्राद्ध के चलते बच्चों के लिए चलाई एसओई की बस सेवा पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्कूल ऑफ एमिनेंस (एसओई) पंजाब सरकार की ओर से होशियार बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की योजना है। इसमें पूरे पंजाब भर के स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर बनाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पांच अक्तूबर से बस सेवा शुरू करने की योजना थी। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि श्राद्ध के चलते अभी इन बसों की खरीदारी रुक गई है।मोहाली जिले में भी छह स्कूल ऑफ एमिनेंस हैं, जिसमें 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके लिए सरकार ने बस की सेवा उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य रखा गया था जिसमें 1200 रुपये प्रति विद्यार्थी खर्च आने का अनुमान है। सूत्रों से पता चला है कि विभाग की तरफ से शुरू की जा रही एसओई की बस सेवा पर श्राद्ध के चलते ब्रेक लग गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, बस सेवा में सरकार की ओर से 80% खर्च किया जाना था और 20 प्रतिशत खर्च विद्यार्थियों को करना था। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल को यह तय करना था कि ज्यादातर विद्यार्थी किस इलाके से आते हैं, उसके बाद उस रूट पर बस की सेवा चलानी है। वहीं, इसमें विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। बस सेवा के लिए सबसे पहले स्कूल के स्तर पर कमेटी बनाई गई थी जिसमें प्रिंसिपल प्रमुख रहे। इसके बाद जिला स्तर पर डीईओ के स्तर पर काम किया गया और आखिरी में राज्य स्तर पर डीपीआई द्वारा कमेटी बनाई गई थी और बस सेवा चलाने का निर्णय किया गया। संवाद

इसी महीने के आखिर में मिल सकती है बस सेवा
सूत्रों से पता चला है कि इस महीने के आखिरी में बस की सेवा बच्चों के लिए शुरू कर दी जाएगी। बस का टेंडर भी समय से हुआ, लेकिन उसके बाद बस मिलने की प्रक्रिया में समय लग रहा है। सूत्रों से पता चला है कि बस सेवा शुरू होने में देरी का कारण श्राद्ध हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान
विद्यार्थियों को दी जाने वाली बस सुविधा से लैस होगी जिसमें सुरक्षा से लेकर हर चीज का ध्यान रखा जाएगा। बस में जीपीएस सिस्टम, कैमरा और महिला परिचालक होंगी, जिससे बच्चों को कोई भी परेशानी न आए। वहीं, जीपीएस और कैमरे से सुरक्षा की ओर ध्यान रखा जाएगा।

कोट्स
ऐसी कोई भी जानकारी मेरे पास नहीं आई है कि जिसमें श्राद्ध के चलते बस की खरीद में और इस योजना को चलाने में देरी की बात हुई हो। थोड़ा समय लग रहा है। कुछ समय बाद बच्चों को बस की सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी। -डॉ. गिन्नी दुग्गल, डीईओ मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें