फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में सरेआम उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लागू लॉकडाउन में सामाजिक दूरी की डेराबस्सी में धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं इसको लागू करवाने वाले प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। रोजाना डेराबस्सी सब्जी मंडी व डेराबस्सी की सड़कों इसका उल्लंघन किया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों में प्रशासनिक अधिकारी व नेता भी शामिल हैं। डेराबस्सी मंडी में सुबह से ही सब्जी आदि विक्रेताओं और खरीददारों की भीड़ जमा होती है। रोजाना सुबह पांच बजे से आठ बजे यह मंडी लगती है। ऐसे में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज मंडी में आ गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।
लंगर बांटने वाले भी नहीं कर रहे नियमों का पालन
इस संकट की घड़ी में लंगर बांटने वाली सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा नेक काम किया जा रहा है। लेकिन देखने में यह आया है कि कुछ संस्थाएं जिनमें ज्यादा संख्या नेताओं की है, सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य सड़क पर स्थित बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ की हाजिरी में पंचायतों को मिलने वाले कैमिकल बांटने के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया।
रसूखदारों को मिले कर्फ्यू पास
कर्फ्यू के दौरान किसी भी एमरजेंसी के लिए पंजाब सरकार ने कर्फ्यू पास जारी करने का फैसला किया है। लेकिन सब डिवीजन डेराबस्सी में यह पावर एसडीएम डेराबस्सी को दी गई है। देखने में यह आ रहा है कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं व उनके इशारे में कुछ रसूखधार लोगों को धड़ल्ले से पास जारी किए जा रहे हैं। कुछ नेता अपने घर से ही पास जारी कर रहे हैं। जिनके पास पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों के साईन किए हुए पास पड़े हैं जो कि गैरकानूनी है।
विज्ञापन

इस संबंधी एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही पास जारी किए जा रहे हैं। अगर कोई सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सब्जी मंडी में जल्द ही सारे नियम लागू करवाए जाएंगे।
कैप्शन- डेराबस्सी बीडीपीओ कार्यालय में पंचायतों को सैनिटाइजर बांटने के दौरान किया जा रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें