फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पता पूछने के बहाने महिला के गले से चेन झपटकर आरोपी बाइक सवार फरार, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात झपटमार युवक बाजार से लौट रही एक महिला से पता पूछने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विजय कौशिक ने पुलिस को बताया कि स्वामी एनक्लेव कॉलोनी के अंदर पुलिस टीम की गश्त न होने के कारण इलाके के अंदर शरारती तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और झपटमारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को स्थानीय निवासी विजय कौशिक की पुत्रवधू ज्योति किसी काम के लिए अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार गई थी और वापस घर लौटते समय मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसका पीछा करते-करते घर तक आ पहुंचे। उन्होंने पहले कॉलोनी में किसी का पता पूछने के बहाने बात करने की कोशिश की। ज्योति ने उनको कहा कि मुझे यह पता मालूम नहीं है। इसके बावजूद एक युवक मोटरसाइकिल से उतर कर जबरदस्ती गेट के पास पहुंची और ज्योति के गले से सोने की चेन झपटकर साथी युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। ज्योति ने शोर मचाया, तब तक आरोपी दूर फरार हो गए थे। ज्योति के परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें