कुराली। सिसवां रोड पर स्थित एक मकान में किराये के कमरे में प्रवासी महिला का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। महिला के गले पर निशान मिलने के कारण पुलिस ने शक के आधार पर उसके पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ मकान के बाहर खड़ा था और पत्नी प्रियंका अंदर थी। जब वह अंदर गया तो देखा पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। उसने सूचना तुरंत अपने मकान मालिक को दी। उसके पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया है।
पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर मृतका के पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि दीपक बिहार के जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। मृतका के परिवार को सूचना दे दी है, उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।