जीरकपुर। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक बाइक सवार युवक 69 वर्षीय बुजुर्ग की एक तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दे दी है। बुजुर्ग रजिंदर शर्मा निवासी दशमेश एनक्लेव ढकोली ने बताया कि वह एक्टिवा ठीक करवाकर बलटाना से शाम करीब साढ़े 4 बजे घर आ रहे थे। जैसे ही वह गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उसे घेर लिया और उसकी एक तोले सोने की चेन झपटकर वापस बलटाना लाइट पॉइंट की ओर फरार हो गया। उसके साथ एक स्वीफ्ट कार भी पीछे-पीछे आ रही थी जो वारदात के बाद बाइक सवार के साथ पीछे मुड़ गई। जिसमें दो युवक सवार थे। बुजुर्ग ने शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद